दुनिया का सबसे मनोरंजक और रोमांचक खेल एक बार फिर शुरू होने जा रहा है जी हाँ दोस्तों हम बात कर रहे है, दुनिया की सबसे महंगी T20 क्रिकेट लीग IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) की, जिसे हम सब भारत वासी इंडिया का सबसे बड़ा त्योहार भी कहते है, क्योंकि क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये किस त्योहार से कम नहीं है, इस बार IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) का 17वा सीजन 22 मार्च 2024 से शुरू हो रहा है, क्या आप जानते है इससे पहले 2008 से लेकर 2023 तक IPL के जितने भी सीजन संपन्न हुए है वो किस – किस टीम ने कितनी बार जीता है, नहीं जानते तो आज हम आप को इस आर्टिकल में बताने वाले है की अब तक किस – किस टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग का ख़िताब जीता और किस टीम के खिलाफ किस वर्ष में जीता है।
देश के सबसे बड़े मनोरंजक और रोमांचक क्रिकेट आयोजनों में से एक, आईपीएल का उद्घाटन 2007 में बीसीसीआई समिति द्वारा किया गया था, जिसके अध्यक्ष ललित मोदी थे। उद्घाटन वर्ष 2007-2008 में हुआ था जिसमे आठ टीमें सामिल थी और इन आठ टीमो में दुनिया भर में जितने भी क्रिकेट खेलने वाली अंतरराष्ट्रीय टीमें है उनके सर्वश्रेष्ट खिलाडियों को सामिल किया गया था, जिसकी वजह से IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) पूरी दुनिया में देखे जाने वाला क्रिकेट लीग बन गया।
वर्ष | विजेता | द्वितीय विजेता | फाइनल मैच स्थल | टीमें | प्लेयर ऑफ द सीरीज |
2023 | चेन्नई सुपर किंग्स | गुजरात टाइटियंस | अहमदाबाद | 10 | शुबमन गिल |
2022 | गुजरात टाइटंस | राजस्थान रॉयल्स | अहमदाबाद | 10 | जोस बटलर |
2021 | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता नाइट राइडर्स | दुबई | 8 | हर्षल पटेल |
2020 | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स | दुबई | 8 | जोफ्रा आर्चर |
2019 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | हैदराबाद | 8 | आंद्रे रसेल |
2018 | चेन्नई सुपर किंग्स | सनराइजर्स हैदराबाद | मुंबई | 8 | सुनील नरेन |
2017 | मुंबई इंडियंस | राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स | हैदराबाद | 8 | बेन स्टोक्स |
2016 | सनराइजर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | बैंगलोर | 8 | विराट कोहली |
2015 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता | 8 | आंद्रे रसेल |
2014 | कोलकाता नाइट राइडर्स | किंग्स इलेवन पंजाब | बैंगलोर | 8 | ग्लेन मैक्सवेल |
2013 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता | 9 | शेन वॉटसन |
2012 | कोलकाता नाइट राइडर्स | चेन्नई सुपर किंग्स | चेन्नई | 9 | सुनील नरेन |
2011 | चेन्नई सुपर किंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | चेन्नई | 10 | क्रिस गेल |
2010 | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई इंडियंस | मुंबई | 8 | सचिन तेंडुलकर |
2009 | डेक्कन चार्जर्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | जोहान्सबर्ग | 8 | एडम गिलक्रिस्ट |
2008 | राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई | 8 | शेन वॉटसन |
IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) का पहला सीज़न 2008 में खेला गया था, इससे एक साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक फाइनल में वर्ल्डकप T20 का पहला संस्करण जीता था। जब इस लीग की शुरुआत हुई थी तो शायद ही किसी ने अंदाजा लगाया होगा कि आगे चलकर ये लीग पूरी दुनिया में मशहूर हो जाएगी। आईपीएल की शुरुआत 16 साल पहले एक महत्वाकांक्षी परियोजना के रूप में हुई थी और अब इसे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ T20 क्रिकेट लीग के रूप में जाना जाता है। 2008 के बाद से आईपीएल टूर्नामेंट का आयोजन 16 बार किया गया है। जिसमे अब तक सात टीमें विजेता बन चुकी है जिसकी लिस्ट हमने नीचे दी है जिसे आप देख सकते है।
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमें है, जिसने पांच – पांच बार आईपीएल टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है। चेचेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद और भी टीमो ने आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया है, जिसकी सूची नीचे दी गयी है।
आईपीएल विजेता टीम | टाइम्स | वर्ष |
मुंबई इंडियंस | 5 बार | 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 5 बार | 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 |
गुजरात टाइटंस | 1 बार | 2022 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 2 बार | 2012, 2014 |
सनराइजर्स हैदराबाद | एक बार | 2016 |
राजस्थान रॉयल्स | एक बार | 2008 |
डेक्कन चार्जर्स | एक बार | 2009 |
शेन वार्न के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में आईपीएल का उद्घाटन संस्करण जीता था।
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के नाम पांच-पांच बार आईपीएल खिताब जीतने का रिकॉर्ड है।
चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2023 की विजेता बनी।
आईपीएल 2023 सीजन में 10 टीमें हिस्सा ले रही थीं.
आईपीएल 2023 में शुबमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर आईपीएल जीता था।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 2011 में फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर आईपीएल जीता था।
मुंबई इंडियंस ने पांच बार 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब जीता है।
आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब जीता था।
2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने फाइनल में किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर आईपीएल जीता था।
Note: All informations like net worths, obituary, web series release date, health & injury, relationship news & gaming or tech updates are collected using data drawn from public sources ( like social media platform , independent news agency ). When provided, we also incorporate private tips and feedback received from the celebrities ( if available ) or their representatives. While we work diligently to ensure that our article information and net worth numbers are as accurate as possible, unless otherwise indicated they are only estimates. We welcome all corrections and feedback using the button below.
Advertisement