Thursday June 29, 2017 - 11:18 am

SarkariExam.com

अपडेट सबसे पहले

<< Home

IPL Winners List 2008-2023 : देखे अब तक किस टीम ने कितनी बार IPL ट्राफी जीता

Post Last Updates by Amit: Thursday, March 14, 2024 @ 4:40 PM

IPL Winners List 2008-2023 : देखे अब तक किस टीम ने कितनी बार IPL ट्राफी जीता

IPL Winners List 2008-2023  देखे अब तक किस टीम ने कितनी बार IPL ट्राफी जीता

दुनिया का सबसे मनोरंजक और रोमांचक खेल एक बार फिर शुरू होने जा रहा है जी हाँ दोस्तों हम बात कर रहे है, दुनिया की सबसे महंगी T20 क्रिकेट लीग IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) की, जिसे हम सब भारत वासी इंडिया का सबसे बड़ा त्योहार भी कहते है, क्योंकि क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये किस त्योहार से कम नहीं है, इस बार IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) का 17वा सीजन 22 मार्च 2024 से शुरू हो रहा है, क्या आप जानते है इससे पहले 2008 से लेकर 2023 तक IPL के जितने भी सीजन संपन्न हुए है वो किस – किस टीम ने कितनी बार जीता है, नहीं जानते तो आज हम आप को इस आर्टिकल में बताने वाले है की अब तक किस – किस टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग का ख़िताब जीता और किस टीम के खिलाफ किस वर्ष में जीता है।

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) की शुरवात कब और किसने की

देश के सबसे बड़े मनोरंजक और रोमांचक क्रिकेट आयोजनों में से एक, आईपीएल का उद्घाटन 2007 में बीसीसीआई समिति द्वारा किया गया था, जिसके अध्यक्ष ललित मोदी थे। उद्घाटन वर्ष 2007-2008 में हुआ था जिसमे आठ टीमें सामिल थी और इन आठ टीमो में दुनिया भर में जितने भी क्रिकेट खेलने वाली अंतरराष्ट्रीय टीमें है उनके सर्वश्रेष्ट खिलाडियों को सामिल किया गया था, जिसकी वजह से IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) पूरी दुनिया में देखे जाने वाला क्रिकेट लीग बन गया।


आईपीएल विजेता सूची 2024, 2008 से 2023 तक विजेता और उपविजेता सूची

वर्षविजेताद्वितीय विजेताफाइनल मैच स्थलटीमेंप्लेयर ऑफ द सीरीज
2023चेन्नई सुपर किंग्सगुजरात टाइटियंस अहमदाबाद10शुबमन गिल
2022गुजरात टाइटंसराजस्थान रॉयल्सअहमदाबाद10जोस बटलर
2021चेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्सदुबई8हर्षल पटेल
2020मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सदुबई8जोफ्रा आर्चर
2019मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सहैदराबाद8आंद्रे रसेल
2018चेन्नई सुपर किंग्ससनराइजर्स हैदराबादमुंबई8सुनील नरेन
2017मुंबई इंडियंसराइजिंग पुणे सुपरजायंट्सहैदराबाद8बेन स्टोक्स
2016सनराइजर्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरबैंगलोर8विराट कोहली
2015मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता8आंद्रे रसेल
2014कोलकाता नाइट राइडर्सकिंग्स इलेवन पंजाबबैंगलोर8ग्लेन मैक्सवेल
2013मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता9शेन वॉटसन
2012कोलकाता नाइट राइडर्सचेन्नई सुपर किंग्सचेन्नई9सुनील नरेन
2011चेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरचेन्नई10क्रिस गेल
2010चेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसमुंबई8सचिन तेंडुलकर
2009डेक्कन चार्जर्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरजोहान्सबर्ग8एडम गिलक्रिस्ट
2008राजस्थान रॉयल्सचेन्नई सुपर किंग्समुंबई8शेन वॉटसन

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) का पहला सीज़न 2008 में खेला गया था, इससे एक साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक फाइनल में वर्ल्डकप T20 का पहला संस्करण जीता था। जब इस लीग की शुरुआत हुई थी तो शायद ही किसी ने अंदाजा लगाया होगा कि आगे चलकर ये लीग पूरी दुनिया में मशहूर हो जाएगी। आईपीएल की शुरुआत 16 साल पहले एक महत्वाकांक्षी परियोजना के रूप में हुई थी और अब इसे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ T20 क्रिकेट लीग के रूप में जाना जाता है। 2008 के बाद से आईपीएल टूर्नामेंट का आयोजन 16 बार किया गया है। जिसमे अब तक सात टीमें विजेता बन चुकी है जिसकी लिस्ट हमने नीचे दी है जिसे आप देख सकते है।

सबसे ज्यादा आईपीएल विजेता टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमें है, जिसने पांच – पांच बार आईपीएल टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है। चेचेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद और भी टीमो ने आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया है, जिसकी सूची नीचे दी गयी है।

आईपीएल विजेता टीमटाइम्सवर्ष
मुंबई इंडियंस5 बार2013, 2015, 2017, 2019, 2020
चेन्नई सुपर किंग्स5 बार2010, 2011, 2018, 2021, 2023
गुजरात टाइटंस1 बार 2022
कोलकाता नाइट राइडर्स2 बार2012, 2014
सनराइजर्स हैदराबादएक बार2016
राजस्थान रॉयल्सएक बार2008
डेक्कन चार्जर्सएक बार2009
  1. 2008 में पहला आईपीएल किसने जीता था?

शेन वार्न के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में आईपीएल का उद्घाटन संस्करण जीता था।

  1. किस टीम ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल जीता है?

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के नाम पांच-पांच बार आईपीएल खिताब जीतने का रिकॉर्ड है।

  1. 2023 में आईपीएल किसने जीता?

चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2023 की विजेता बनी।

  1. आईपीएल 2023 सीज़न में कितनी टीमों ने भाग लिया?

आईपीएल 2023 सीजन में 10 टीमें हिस्सा ले रही थीं.

  1. आईपीएल 2023 में प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार किसे दिया गया?

आईपीएल 2023 में शुबमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।

  1. 2016 में किस टीम ने आईपीएल जीता?

2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर आईपीएल जीता था।

  1. 2011 में आईपीएल किसने जीता?

चेन्नई सुपर किंग्स ने 2011 में फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर आईपीएल जीता था।

  1. मुंबई इंडियंस ने कितनी बार आईपीएल जीता है?

मुंबई इंडियंस ने पांच बार 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब जीता है।

  1. 2019 में किस टीम ने आईपीएल जीता?

आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब जीता था।

  1. 2014 में आईपीएल किसने जीता?

2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने फाइनल में किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर आईपीएल जीता था।

Note: All informations like net worths, obituary, web series release date, health & injury, relationship news & gaming or tech updates are collected using data drawn from public sources ( like social media platform , independent news agency ). When provided, we also incorporate private tips and feedback received from the celebrities ( if available ) or their representatives. While we work diligently to ensure that our article information and net worth numbers are as accurate as possible, unless otherwise indicated they are only estimates. We welcome all corrections and feedback using the button below.

Submit a correction

Advertisement

More Jobs For You