June New Rate : 1 जून 2023 से क्या सस्ता क्या महंगा होगा देश में? टू व्हीलर, LPG गैस, व्हाट्सएप समेत 10 बड़े बदलाव लगेगा झटका
June New Rate
आज से देशभर में कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। इसमें कुछ नए नियमों की अमल में लाए जाने की बात है, साथ ही साथ कुछ चीजों की कीमतें भी आज से बढ़ेंगी या घटेंगी। इसलिए, जानिए कि 1 जून 2023 से देशभर में क्या सस्ता और क्या महंगा होगा। इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी की गई है। यदि आप भारतीय नागरिक हैं, तो आपको इन मुख्य समाचारों पर ध्यान देना आवश्यक है। दी गई सूचना को ध्यान से पढ़ें और उसे दूसरों के साथ साझा भी करें।
Ration Card Big News : राशन कार्ड वालो को गेहूं, चावल, चीनी के बाद 39 और सामान मिलेगा अब लिस्ट जारी ये भी पढे
आज से देशभर मे क्या सस्ता क्या मंहगा
आज से देशभर में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतें बढ़ गई हैं और इसलिए सस्ते रेट पर खरीदारी का आखिरी मौका है। इसका मुख्य कारण है उद्योग मंत्रालय की सूचना के अनुसार FAME 2 के तहत सब्सिडी को प्रति किलोवॉट-घंटे से 15 हजार रुपये कम करके 10 हजार रुपये किया गया है। इसके पश्चात, अधिकांश इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतें 10 से 25 हजार रुपये के बीच में बढ़ गई हैं।
आज से देशभर में अमेज़ॅन से शॉपिंग करना महंगा हो जाएगा, क्योंकि अमेज़ॅन अपने विक्रेताओं से कुछ चार्ज वसूलेगा। अब आपको कपड़ों की खरीदारी में उत्पादों पर 1,000 रुपये से अधिक का 19 से 22.5 प्रतिशत चार्ज लगेगा। ब्यूटी उत्पादों पर 8.5 प्रतिशत का चार्ज लागू हो गया है और डिलीवरी चार्ज 20 से 30 प्रतिशत बढ़ गया है। यह नए दरें आज से प्रभावी होंगी, जिससे अब अमेज़ॅन पर खरीदारी करना महंगा हो जाएगा।
देशभर मे इनके रेट मे बदलाव
आज से 1 जून से व्हाट्सएप बिजनेस (WhatsApp Business) उपयोगकर्ताओं को शुल्क देना होगा, और इसके लिए आज से नए दरें लागू की गई हैं। यूटिलिटी, OTP और अन्य संदेशों के लिए प्रति संदेश के लिए शुल्क में वृद्धि हुई है।
आज सोने की कीमत में 455 रुपये प्रति चांदी की कीमत में 500 रुपये प्रति की तेजी दर्ज की गई है। इसके कारण, दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का अंतिम क्लोजिंग रेट 60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का 72,750 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है।
सरसों के तेल में की कीमतो में गिरावट देखा गया है और अब तेल की प्रति लीटर की कीमत 156 रुपये हो गई है।
गैस सिलेण्डर की बात करे तो इनके दाम मे किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव देखने को नही मिला है बल्कि कमर्शियल सिलेण्डर मे 172 रुपये कि गिरावट देखने को मिली है।
पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।
ट्रक और वस्तुओं की ढुलाई के लिए उपयोग होने वाले वाहनों पर अब 12 प्रतिशत जीएसटी लगायी जाएगी। यह नियम में कुछ बदलाव हुए हैं, जबकि यह बजट के दौरान प्रस्तावित किया गया था।
|